Afghanistan में ताजा तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Summary :

Afghanistan: फरयाब और पड़ोसी सारी पुल प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। बता दें कि ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को दी। Highlights . अफगानिस्तान में तेज बारिश का कहर . तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई . स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी Afghanistan में तेज बारिश का कहर अफगानिस्तान(Afghanistan) के फरयाब और पड़ोसी सारी पुल प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। बता…

Afghanistan

Afghanistan: फरयाब और पड़ोसी सारी पुल प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। बता दें कि ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को दी।

Highlights
. अफगानिस्तान में तेज बारिश का कहर
. तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई
. स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी

Afghanistan में तेज बारिश का कहर

अफगानिस्तान(Afghanistan) के फरयाब और पड़ोसी सारी पुल प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। बता दें कि स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मुरादी ने कहा कि फरयाब प्रांत के लॉलाश जिले में शुक्रवार से भारी बारिश और बाढ़ के कारण 12 लोगों की जान चली गई और 11 अन्य घायल हो गए हैं।

अफगानिस्तान में तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 | Death toll from storm and floods in Afghanistan rises to 150 अफगानिस्तान में तूफान और बाढ़ से मरने वालों

स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांतीय सरकार(Afghanistan) के प्रवक्ता हबीबुल्लाह मसरोर ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों में सारी पुल प्रांत में प्राकृतिक आपदा से चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पिछले महीने भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घर नष्ट हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, कम से कम 50 लोगों की मौत -India News - India News

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar