Jharkhand के चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त, कुल 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Summary :

Ranchi : झारखंड में छठे चरण में चार लोकसभा क्षेत्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शाम पांच बजे शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया और इस दौरान 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। Highlights: झारखंड में खत्म हुआ चौथे चरण का लोकसभा चुनाव झारखंड में छठवें चरण में 61.41 प्रतिशत हुआ मतदान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान इन चारों सीटों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत,जमशेदपुर में 64.30 प्रतिशत,धनबाद में…

Jharkhand

Ranchi : झारखंड में छठे चरण में चार लोकसभा क्षेत्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शाम पांच बजे शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया और इस दौरान 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Highlights:

  • झारखंड में खत्म हुआ चौथे चरण का लोकसभा चुनाव
  • झारखंड में छठवें चरण में 61.41 प्रतिशत हुआ मतदान
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

इन चारों सीटों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत,जमशेदपुर में 64.30 प्रतिशत,धनबाद में 58.90 प्रतिशत और रांची में 58.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से किसी गड़बड़ की सूचना नहीं है।

वेब कंसल्टिंग से रखी गई नज़र

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इन चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कंसल्टिंग से नजर रखी गई। हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे थे। इन चार सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें रांची से 27, धनबाद से 25, जमशेदपुर से 25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार हैं।

Jharkhand: धोनी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबरदास ने भी किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और कल्पना सोरेन मुर्मू ने रांची में तथा उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में मतदान किया।

Image

छठे चरण में सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता थे। कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभाल रहे थे। वहीं 15 यूनिक बूथ थे जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया था।

ये हैं प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार

इन चार संसदीय क्षेत्रों में जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद हुआ है उनमें गिरिडीह से आजसू के चंद, प्रकाश चौधरी, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो, जयराम महतो, रांची से भाजपा के संजय सेठ, कांग्रेस की यशस्विनी सहाय, जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत वरण महतो, झामुमो के समीर मोहंती और धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो तथा कांग्रेस की अनुपमा सिंह शामिल हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News