PM Modi: बिहार के बक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि चार जून के बाद सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत और अमानत का काम देखेंगे।
Highlights
- PM Modi ने बक्सर में जनसभा को किया संबोधित
- PM Modi का ‘इंडिया’ गठबंधन पर जोरदार प्रहार
- कांग्रेस वाले कश्मीर में 370 वापस लाना चाहते हैं- PM Modi
शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है- PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बक्सर में रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है। यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया होगा।उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वे कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 के 80 सीटें इंडी गठबंधन के लोग जीत रहे हैं। बार-बार साइकिल पंक्चर होने का सदमा लग गया या फिर कांग्रेस के शहजादे की संगत में आ गए।
PM Modi का विपक्ष को नसीहत
PM Modi ने नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी संगत से बचना चाहिए। 2024 के चुनाव में वैसे ही इनकी गपोड़बाजी खुल जाने वाली है, जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव में हुआ। 4 जून को बिहार में मनेर के लड्डू बटेंगे। उन्होंने बक्सर की चर्चा करते हुए कहा कि पवित्र यज्ञ में आसुरी शक्तियां जब विघ्न डाल रही थी तब प्रभु श्री राम ने यहां आकर आसुरी शक्तियों का वध किया था।
आज भी विकसित राष्ट्र बनाने के यज्ञ में कई बाधाएं डाली जा रही हैं। यह चुनाव पीएम बनाने का चुनाव है। बीते 10 सालों से आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। दूसरी ओर, इंडी गठबंधन के लोगों में पीएम कौन होगा, यह तय नहीं है। इंडी गठबंधन की पार्टियों में सिर-फुटव्वल हो रहा है। गठबंधन वाले कह रहे हैं कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनेंगे। आपने 10 साल मोदी को जांचा और परखा है।
भ्रष्टाचार इनके संस्कारों में है- PM Modi
भ्रष्टाचार को लेकर इंडी गठबंधन को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार इनके संस्कारों में है। एनडीए के पास अपना ट्रैक रिकॉर्ड है। दूसरी ओर इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि उन्हें वोट चाहिए। उन्हें वोट सीएए को रद्द कराने के लिए चाहिए। वे घुसपैठिए को फ्री एंट्री कराना चाहते हैं, कश्मीर में 370 वापस लाना चाहते हैं। सीमाओं पर इन्हें बिहार के बेटों का खून बहाना है। ये अपने वोट बैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें आपकी संपत्तियों की ‘एक्स रे’ करवानी है। कांग्रेस कहती है कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुस्लिमों का है।
शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






