आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी गुफा के बारे में, जो जाती है पाताललोक तक ! जी हाँ , वैसे तो ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी है। हमारे देश में तमाम गुफाएं हैं, जिनका ऐतिहासिक महत्व रहा है। लेकिन जितनी गहराई क्रूबेर गुफा की है, वैसा रोंगटे खडे कर देने वाला दूसरा नजारा नहीं मिलता है।
यूरोप में जार्जिया के अबकाजिया में स्थित दुनिया की सबसे डीप इस केव को वोरोन्या भी कहा जाता है। वैज्ञानिक खोजों के आधार पर आज यदि इस गुफा की बात की जाए तो यह पाताल तक जाती हैं। या यूं कहे यह पाताललोक जाने का रास्ता है। क्रूबर गुफा ब्लैक सागर के तट पर अबकाजिया में स्थित है।
अगर आप भी इस गुफा में एडवेंचर करने के लिए जाना चाहते है, तो आपके पास इस गुफा का मैप जरूर होना चाहिए। इस गुफा में प्रवेश के लिए एक छोटा सा द्वार है। गुफा 200 मीटर की गहराई पर दो भागों में बंट जाती है।
यह गुफा ब्लैक सागर के तट पर अरेबिक मासिफ की पहाड़ी पर है, जहां से इसके अंदर जाने का रास्ता है। रोमांच के शौकीन लोग इस गुफा में घुसने के लिए स्पेशल परमीशन लेते हैं जिसके बाद ही वे घुस सकते हैं। यहां सभी को घुसने की इजाजत भी नहीं मिलती।
बताया जाता है कि वर्ष 1960 में इस गुफा की खोज की गई थी। कहते हैं कि क्रूबेरा का मतलब हैं कौआ होता है इसलिए इसे कौओं की गुफा कहते हैं, यहां आज भी हजारों कौओं के घोंसले बने हुए हैं।
माना जाता है कि इस गुफा का ऐसा नाम इसलिए पड़ा क्योंकि जब 1980 में इस गुफा की खोज के बाद पहली बार इस गुफा में प्रवेश किया गया था तब यहाँ पर बहुतायत में कौओं के घोसलें मौजूद थे ।
वर्ष 2001 में इस गुफा को सबसे गहरी गुफा का दर्ज़ा मिला था। इस समय यहाँ ओअर यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल आया हुआ था और यही दल इस गुँफ में 1710 मीटर (5610 फीट) की गहराई तक गया भी था । उस वक़्त था सबसे गहरी माने जाने वाली गुफा की गहराई 80 मीटर थी, जबकि इसकी गहराई उससे कहीं अधिक थी ।
इसके बाद वर्ष 2004 में एक बार फिर यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा,जबकि अबकी बार गुफा की गहराई 2080 मीटर (6820 फीट) नापी गयी जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App










