Shekhar Suman and Radhika Kheda: मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन BJP में शामिल हुए हैं। और अब यह अपडेट है दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन और पूर्व में कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की है। बता दें की यह मुलाक़ात भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद ही हुई है।
Highlights:
- भाजपा में शामिल हुए शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
- आज ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय ली थी सदस्य्ता
शेखर सुमन और राधिका खेड़ा दोनों ने ही भाजपा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्य्ता ली।
शेखर सुमन की दूसरी राजनितिक पारी
बता दें की भाजपा में शामिल हुए शेखर सुमन की यह पहली राजनीतिक पारी नहीं है बल्कि इससे पहले भी वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। दरअसल, कांग्रेस ने उन्हें पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से तत्कालीन भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था। जहां उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ से मात मिली थी।
प्रधानमंत्री मोदी व्यक्त किया आभार
भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



