जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बीते गुरुवार 14 फरवरी को आतंकी हमला हुआ। यह आतंकी हमला अब का सबसे बड़ी हमला है और इसमें अब तक 37 जवान शहीद हो चुके हैं। बता दें कि पुलवामा के आस-पास के गांवों में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। 5 युवाओं को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इन सभी को जम्मू-कश्मीर के दो गांवों से पकड़ा गया है।
पुलवामा के इस आतंकी हमले के बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने बयान में साफ-साफ बोल दिया है कि वह सुरक्षाबलों को खुली छूट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल आतंकियों पर एक्शन लेने के लिए वह कोई भी बड़ा फैसल ले सकते हैं उन्हें पूरी छूट है।
पुलवामा में आतंकी हमलों में 37 जवान शहीद हो चुके हैं और इसके बाद पूरा देश भड़का हुआ है। गुरुवार शाम को जब आतंकी हमला हुआ था उसके बाद ही आस-पास के 15 गांवों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन कर दिया था।
पीएम मोदी ने दी भारतीय सेना को पूरी छूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शक्रवार सुबह को सुरक्षा मामलों में कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैैसला किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक के बाद अपने बयान में कहा था कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में है, उनका मानना है कि आतंकियों ने ये हमला करके बहुत बड़ी गलती कर दी है उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।
बता दें कि सीआरपीएफ के काफिले पर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी आदिल अहमद डार ने गुरुवार को आत्मघामी हमला किया और सीआरपीएफ की पूरी बस के पकझड़े इस हमले में उड़ गए थे।
पुलवामा हमले से पहले उड़ी हमाला हुआ था जिसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हुए थे। उड़ी हमले का बदला भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक से लिया था और यह स्ट्राइक भारत की शान बनी थी। लेकिन भारत के ही कुछ राजनेताओं के बड़ बोलेपन की वजह से इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किया जिसके बाद उनकी बयानों की वजह से अब नया युद्ध छिड़ गया है।


Download Android App
Download iOS App








