जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने पर पूरे देश में गुस्सा का माहौल बना हुआ है। इस पूरे हदसे में मिले हुए पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भारत को बर्बाद करने के लिए कुछ नए मॉडल तैयार किए और अपने इरादो को पूरा किया। गुरूवार के दिन वह दिल दहला देने वाली दोपहर में कायार आदिल अहमद डार नाम का आंतकी जो एक कार में सवार होकर आया और वहां से गुजर रहे 2547 सुरक्षाबल के काफिले में से एक बस को निशाना बनाया और वहां जाकर उसने धमाका कर दिया जिसकी वजह से 44 जवान शहीद हुए।
जेएम ने इस हमले को मंजिल तक पहुंचाने के लिए आदिल को ही क्यों चुना….
-अहमद डार की गिनती ग्रेड सी लेवल के आतंकवादियों में होती थी वही उर्फ वकास युवा आतंकी था। ऐसे में उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
-जैश की इस नई रणनीति में वह युवा और नए लड़कों को भड़का रहा है जिसकी वजह से भारत में तबाही मच सके। जैश कश्मीरी लड़कों को ही अपने इस घिनहोने काम में इस्तेमाल कर रहा है ताकि जवाबी कार्रवाई के वक्त वह आसानी से स्थिति को काबू कर सके।
-भारतीय सेना कश्मीर घाटी में कई बड़े ऑपरेशन किए है जिसकी वजह से आतंकियों के कमांडर मर गए हैं। इसी वजह से आतंकी संगठन नए लड़को को चयन कर रहा है और भारत के खिलाफ उन्हें भड़का रहा है।
-सी ग्रेड लेवर का युवा आतंकी होने की वजह से ये किसी शक के घेरे में नहीं आया और ना ही इस बात का अनुमान लगाया गया कि ये इतना बड़ा हमला कर सकता है।
-इस हमले के बाद आतंकियों की इस नई रणनीति का तोड़ निकालने में लगी सुरक्षा एजेंसिया अब और ज्यादा चौकस हो गई हैं।
ऐसे किया आदिल ने हमला…
बता दें कि गुरूवार की दोपहर को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सीआरपीएफ की बस पर ये हमला हुआ था। आदिल अहमद डार एक कार में आया और उसने सीआरपीएफ के 2545 काफिले में से एक काफिले में गुरूवार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर घुसा दी जिसके बाद कार बस से टकराई और जोर से धमाका हुआ।
जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस खाक हो गई। बस के बाकी के आस-पास के वाहनों में भी नुकसान पहुंचा। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए। अब भारत सरकार भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त करावाई करने को पूरी तरह से तैयार है।


Download Android App
Download iOS App






