कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में शोक की लहर और लोगों का खून खौलता हुआ दिखा। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तकरीबन सभी कलाकारों ने देश के शहीद जवानों को लेकर शौक प्रकट किया है।
लेकिन पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आतंकी हमले को लेकर कुछ ऐसी बयानबाजी करी की अब उनके बयान से चारो तरफ हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धू का विरोध कर रहे हैं। साथी ही कपिल शर्मा को खुली चेतावनी दे रहे हैं।
क्या कहा था सिद्धू ने…
दरअसल, सिद्धू ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए कहा, ”मुट्ठीभर लोगों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है।” उन्होंने आगे कहा, ”यह हमला कायरतापूर्ण है और मैं इसकी दृढ़ता से निंदा करता हूं। कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती, जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।”बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब नवजोत सिंह सिद्घू ने पकिस्तान की तरफदारी वाले बयान दिए हो इससे पहले भी वह पकिस्तान की तरफदारी कर चुके हैं।
अब नहीं दिखेंगे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू
हाल ही में पुलवामा में हुई 40 जवानों की मौत पर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान अब खुद उनके ही गले की घंटी बन गया है। बता दें कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से रिजाइन दे के लिए बोल दिया है।
अब ‘द कपिल शर्मा शो’ के आगामी एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चणा पूरण सिंह दिखाई देंगी। ऐसे में अर्चना पूरण सिंह ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने शो के लिए दो एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App







