कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आज शाम हो सकती है कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Summary :

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 मोदी सरकार ने हटा दिया हैं। इस बदलाव को लेकर आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 मोदी सरकार ने हटा दिया है। इस बदलाव को लेकर आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। दरअसल, कांग्रेस के भीतर अभी भी अनुच्छेद 370 को लेकर मतभेद है। बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह सरीखे समेत गुलाम नबी आजाद इस बदलाव के विरोध में हैं।
वहीं, कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा,दीपेंद्र हुड्डा ,अदिति सिंह समेत कई नेताओ ने अनुच्छेद 370 के बदलाव का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जम्मू-कश्मीर के बंटवारे और अनुच्छेद 370 पर चर्चा हो सकतीँ है।मोदी सरकार ने अचानक से कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला लेकर कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है।
भले ही मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने संसद में विरोध किया हो लेकिन पार्टी के अंदर इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संसद भवन परिसर में सोमवार को ही पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस और गिने-चुने विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में फैसला हुआ कि पार्टी इसका विरोध करेगी जो दलीलें तय हुईं, वो सभी आजाद ने राज्यसभा में बोलते हुए कह दीं। 
पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी के इस फैसले से परेशान हैं। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस के चीफ व्हिप भुवनेश्वर कलिता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। वहीं,बीजेडी, एआईडीएमके,वाईएसआर कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों में आप और बीएसपी इस मामले पर सरकार का साथ देकर कांग्रेस के माथे पर बल बढ़ा दिए हैं।

PoK, अक्साई चिन सहित सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा : अमित शाह

Desk Team