Agniveer Yojna News: RJD ने चला बड़ा दांव, अग्निवीर योजना की समीक्षा की JDU की मांग को दिया समर्थन

Summary :

Agniveer Yojna News: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली बहुमत मिलने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू ने अग्निवीर योजना की समीक्षा की मांग की है। जिसको लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से राजद ने इस मुद्दे पर जदयू का समर्थन कर सियासी भूचाल ला दी है। Highlights: अग्निवीर ( Agniveer ) मुद्दे पर राजद ने JDU का दिया साथ इस मुद्दे पर केवल शब्दों से नहीं जदयू दिल से दे साथ इंडिया गठबंधन के मेनिफेस्टो में था शामिल अब तक सरकार का गठन हुआ भी नहीं की अग्निवीर…

Agniveer Yojna

Agniveer Yojna News: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली बहुमत मिलने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू ने अग्निवीर योजना की समीक्षा की मांग की है। जिसको लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से राजद ने इस मुद्दे पर जदयू का समर्थन कर सियासी भूचाल ला दी है।

Highlights:

  • अग्निवीर ( Agniveer ) मुद्दे पर राजद ने JDU का दिया साथ
  • इस मुद्दे पर केवल शब्दों से नहीं जदयू दिल से दे साथ
  • इंडिया गठबंधन के मेनिफेस्टो में था शामिल

अब तक सरकार का गठन हुआ भी नहीं की अग्निवीर ( Agniveer ) योजना के वापस लेने और इसके समीक्षा को एनडीए की सहयोगी दल जेडीयू नेता केसी त्यागी की ओर से अग्निवीर योजना की समीक्षा वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रतिक्रिया सामने आयी है। राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि अगर सरकार का हिस्सा बनने से पहले जेडीयू इस मुद्दे पर भाजपा को तैयार कर लेती है, तो मैं मानूंगा कि ये धोखाधड़ी के शब्द नहीं उनके दिल से निकली हुई आवाज है और वह सही मायनों में जनता की आवाज उठा रहे हैं। केवल शब्दों से नहीं व्यवहार में भी ये बातें दिखनी चाहिए।

எக்ஸ் தளம்

अगर अग्निवीर ( Agniveer )  योजना पर खुल कर बात करे JDU – केसी त्यागी

उन्होंने आगे कहा कि अगर केसी त्यागी सचमुच ये बात अपने हृदय से कर रहे हैं तो सामने से विरोध करें, नहीं तो यह केवल एक फर्जी बात साबित होगी। अग्निवीर योजना ( Agniveer Yojna ) खत्म करना हमारे मैनिफेस्टो का हिस्सा था। इस मुद्दे पर सभी सेक्युलर ताकत एक हो। देश में वो सरकार बननी चाहिए, जो सचमुच कह रही है कि अग्निवीर योजना ( Agniveer Yojna ) हम खत्म करेंगे। किसानों को एमएसपी दें। बिहार को विशेष राज्य और जातीय जनगणना का रास्ता साफ करें। अगर यह उनके हृदय की सचमुच आवाज है और उनके मन में लोभ नहीं है तो उनको हमारे साथ आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहां की राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को पिछड़ा प्रदेश बनाकर रखा है। युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है। जाति जनगणना के लिए केंद्र सरकार तैयार नहीं है। ऐसे में जेडीयू की तरफ से भाजपा को समर्थन देना केवल और केवल धोखाधड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News