शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम कहा कि वह भाजपा के साथ हाथ मिलाने को इसलिए राजी हुए हैं क्योंकि भगवा पार्टी का अपने गठबंधन सहयोगियों के प्रति व्यवहार में बदलाव आया है।
ठाकरे अपने आवास पर शिवसेना कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। शिवसेना और भाजपा ने सोमवार को घोषणा की कि वे लोग लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।
भारत ने पुलवामा आतंकी हमले पर इमरान खान की प्रतिक्रिया को किया खारिज
ठाकरे ने कहा, ‘‘मैंने महसूस किया कि लोगों के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आया है, इसलिए मैंने भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला लिया।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा का यह प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं है कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होंगे उसका मुख्यमंत्री होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिवसेना का मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं। और मैं इसके लिए काम करूंगा।’’ ठाकरे ने कहा कि समझौते में मैं जीत चुका हूं और अब असल लड़ाई, चुनाव जीतना है।


Download Android App
Download iOS App



