Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के CEO ने जताया दुख, ‘हम सभी के लिए मुश्किल दिन’

Summary :

एयर इंडिया ने एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की

एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने फ्लाइट नंबर एआई171 के रूप में अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान के बाद विमान अचानक नीचे आया गया। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। चिंतित परिवारों और मित्रों की मदद के लिए एयर इंडिया ने एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे के बाद अपने बयान में विल्सन ने इसे एयरलाइन के लिए कठिन दिन बताते हुए आश्वासन दिया कि अब सभी प्रयास यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों की मदद पर केंद्रित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया में हम सभी के लिए यह एक मुश्किल दिन है। हमारा प्रयास अब पूरी तरह से हमारे यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, उनके परिवारों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है। एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने फ्लाइट नंबर एआई171 के रूप में अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान अचानक नीचे आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विल्सन ने बताया कि घायलों को स्थानीय अधिकारियों द्वारा तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों पर अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। एयर इंडिया से स्वास्थ्य कर्मियों की एक विशेष टीम अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अहमदाबाद जा रही है।

चिंतित परिवारों और मित्रों की मदद के लिए एयर इंडिया ने एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की है। विल्सन ने कहा कि हम जानते हैं कि बहुत से लोग अपने प्रियजनों के कल्याण के लिए चिंतित हैं। हमने एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है, जिस पर मित्र और परिवार हमसे संपर्क कर सकते हैं।

पुष्ट और सटीक जानकारी साझा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एयरलाइन अटकलें फैलाए बिना सभी को अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विल्सन ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा। फिलहाल, एयर इंडिया का ध्यान प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने तथा जांचकर्ताओं को हरसंभव सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। हमारी टीम यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों तथा जांचकर्ताओं की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.