अहमदाबाद विमान दुर्घटना में डीवीआर बरामद होने के बाद ATS जांच करेगी। 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया है।
कल अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डीवीआर बारमद कर लिया गया है। जांच एजेंसियां कल से ही जांच में जुटी थीं। अब जब गुजरात ATS द्वारा विमान का डीवीआर बरामद कर लिया गया है, तो उम्मीद लगाई जा सकती है की विमान दुर्घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। अब तक दुर्घटना में 265 लोगों की मौत की पुष्टी हो गई है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। मृत्कों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रुपाणी भी शामिल हैं। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई। विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, विमान में सवार सभी 260 यात्रियों और 5 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। हादसे की वजह से आसपास के इलाकों में भी आग लग गई, जिससे कई घायल हुए।
#WATCH | Gujarat ATS recovered a Digital Video Recorder (DVR) from the debris of the Air India plane that crashed yesterday in Ahmedabad.
An ATS personnel says, "It's a DVR, which we have recovered from the debris. The FSL team will come here soon." pic.twitter.com/zZg9L4kptY
— ANI (@ANI) June 13, 2025
जांच में गुजरात ATS की भूमिका
दुर्घटना के बाद से ही जांच एजेंसियां मामले की तहकीकात में जुटी थीं। गुजरात एटीएस (Anti-Terrorism Squad) ने विमान का डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर (डीवीआर) ढूंढ निकाला है, जिसमें कॉकपिट की आवाजें और फ्लाइट डेटा दर्ज होता है। इससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खराबी, मानवीय भूल या मौसम की वजह से यह हादसा हुआ होगा।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने किया दौरा
इस भयावह घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों से संवाद किया और मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने इस घटना को “दुखद और हृदयविदारक” बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Air India का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट क्रैश, इस विमान की सुरक्षा पर पहले भी उठे सवाल
जांच और मुआवजा
अब जांच एजेंसियां डीवीआर के डेटा का विश्लेषण कर रही हैं। साथ ही, सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है। गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है, जबकि केंद्र सरकार ने भी आर्थिक सहायता का वादा किया है।


Download Android App
Download iOS App



