इमेनूएल मैक्रो से लेकर सैम अल्टमेन तक, जानें कौन कौन शामिल होंगे AI Impact Summit 2026 में

Summary :

AI Impact Summit Guest List 2026 : दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार, 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट का आगाज हो चुका है और भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। गौरतलब है कि यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाले सबसे बड़े AI सम्मेलनों में से एक होने जा रहा है। विश्व के कई नेता और प्रमुख एआई और IT कंपनियों के लीडर इस शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उपस्थित रहेंगे। AI Impact Summit Guest List 2026 : आपको बता दें इस सम्मेलन में कौन कौन हिस्सा लेने जा रहा है- जानकारी के अनुसार फ्रांस…

AI Impact Summit Guest List 2026 : दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार, 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट का आगाज हो चुका है और भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

गौरतलब है कि यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाले सबसे बड़े AI सम्मेलनों में से एक होने जा रहा है। विश्व के कई नेता और प्रमुख एआई और IT कंपनियों के लीडर इस शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उपस्थित रहेंगे।

AI Impact Summit Guest List 2026 : आपको बता दें इस सम्मेलन में कौन कौन हिस्सा लेने जा रहा है-

AI Impact Summit Guest List 2026
AI Impact Summit Guest List 2026 ( source : social media)

जानकारी के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो एआई समिट में भाग लेंगे।

इसके अलावा एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं होंगे |

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर निम्नलिखित विश्व नेता एआई शिखर सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे-

AI Impact Summit Guest List 2026
AI Impact Summit Guest List 2026 ( source : social media)

भूटान – प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे

बोलीविया – उपराष्ट्रपति एडमंड लारा मोंटानो

ब्राजील – राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा

क्रोएशिया – प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक

एस्टोनिया – राष्ट्रपति अलार कारिस

फिनलैंड – प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो

फ्रांस – राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ

ग्रीस – प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस

गुयाना – उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव

कजाकिस्तान – प्रधानमंत्री ओल्ज़हास बेक्टेनोव

लिकटेंस्टीन – लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार एलोइस

मॉरीशस – प्रधानमंत्री डॉ. नविनचंद्र रामगुलाम

सर्बिया – राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक

स्लोवाकिया – राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी

स्पेन – राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन

श्रीलंका – अनुरा सेशेल्स के राष्ट्रपति कुमार दिसानायका

स्विट्जरलैंड के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले

नीदरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री डिक शूफ़

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

Delhi AI Summit Attendee List : इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

AI Impact Summit Guest List 2026
AI Impact Summit Guest List 2026 (source : social media)

इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

देश के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा AI और टाइक्नॉलॉजी जगत से जुड़े कई नामी लोग इस सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में भाग लेंगे।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई और ओपनएआई के सैम अल्टमैन सहित कई प्रमुख हस्तियां शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके अलावा गूगल डीप माइन्ड, ओपन ए आई, क्लाउड फेयर, जूम, HCL टैक इत्यादि के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बता दें यह सम्मेलन पांच दिनों तक चलेगा जिसमें 500 से अधिक सत्रों की योजना है, जिनमें एआई सुरक्षा, शासन, इस्तेमाल, डेटा संरक्षण और एआई के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Sundar Pichai, Sam Altman : जी 20 के बाद बड़ा समिट

AI Impact Summit Guest List 2026
AI Impact Summit Guest List 2026 (source : social media)

बता दें यह सम्मेलन पांच दिनों तक चलेगा जिसमें 500 से अधिक सत्रों की योजना है, जिनमें एआई सुरक्षा, शासन, इस्तेमाल, डेटा संरक्षण और एआई के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बता दें यह समिट भारत मंडपम में हो रही है जहां 2023 में पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 25 लाख से अधिक विजिटर के आने की उम्मीद है और इसका उद्देश्य एआई को लेकर वैश्विक साझेदारी और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन के दौरान 3,250 से अधिक वक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं, जिसमें से कई तो बड़े पैमाने पर एआई समाधान विकसित कर रहे हैं जिन्हें वास्तविक दुनिया में उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – AI Summit के लिए सरकार ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें किस रूट पर पड़ सकती है दिक्कत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।