Antilia में शाही मेहमान: Jordan की महारानी रानिया से मिला Ambani परिवार, नीता अंबानी के ‘साड़ी लुक’ ने लूटी महफ़िल

Summary :

Ambani Family With Jordan Queen: जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला अभी भारत में है। उन्होंने मुंबई में देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी अंबानी फैमिली महारानी रानिया के साथ नजर आई। अंबानी परिवार की बहू- बेटी वेस्टर्न अवतार में, तो वहीं नीता अंबानी की रॉयल साड़ी लुक ने पूरी लाइमलाइट ले ली। रानिया को ईशा अंबानी ने पूरा नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भी घुमाया। इसकी तस्वीरें रिलायंस इंडस्ट्रीज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट से शेयर की गई। पहले रानी के साथ NMACC में ईशा…

Ambani Family With Jordan Queen: जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला अभी भारत में है। उन्होंने मुंबई में देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी अंबानी फैमिली महारानी रानिया के साथ नजर आई। अंबानी परिवार की बहू- बेटी वेस्टर्न अवतार में, तो वहीं नीता अंबानी की रॉयल साड़ी लुक ने पूरी लाइमलाइट ले ली। रानिया को ईशा अंबानी ने पूरा नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भी घुमाया। इसकी तस्वीरें रिलायंस इंडस्ट्रीज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट से शेयर की गई।

पहले रानी के साथ NMACC में ईशा अंबानी ने इवेंट में एंट्री ली, इसके बाद अपने घर एंटीलिया में उनका स्वागत किया। जहां महारानी स्कर्ट में अपना शाही रूप दिखा रही थी, वहीं अंबानी परिवार भी पीछे नहीं था। अंबानी लेडीज अपने हीरे-मोती की चमक से सबका ध्यान खींच रही थी। खासकर नीता मुकेश अंबानी साड़ी पहनकर भारतीय नारी की खूबसूरती दर्शा रही थी।

NMACC ईशा संग दिखी महारानी

Ambani Family With Jordan Queen
Isha Ambani With Jordan Queen (Image- Social Media)

सबसे पहले बात करते हैं अंबानी परिवार की बेटी ईशा की, जो NMACC में महारानी रानिया के साथ कोरल टोन की स्टनिंग ड्रेस पहनकर पहुंचीं थी। वहीं, महारानी रानिया के लुक पर नजर डालें, तो वह ऑफ वाइट क्रीम बेस वाले स्टाइलिश अटायर में दिखीं।

Queen Rania Al Abdullah at Ambani Antilia: एंटीलिया में महारानी रानिया का स्वागत

Ambani Family With Jordan Queen
Queen Rania Al Abdullah at Ambani Antilia (Image- Social Media)

अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में जब महारानी रानिया का स्वागत किया, तो सबका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश रूप देखने को मिला। जहां बहू-बेटी वेस्टर्न में नजर आई, तो नीता ने साड़ी पहन जलवा बिखेरा। वहीं, मुकेश अंबानी हमेशा की तरह सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आए, तो दामाद आनंद पीरामल पिंक शर्ट के साथ ब्लू सूट- बूट में दिखे।

Nita Ambani With Jordan Queen: नीता अंबानी का रॉयल साड़ी लुक

Ambani Family With Jordan Queen
Nita Ambani With Jordan Queen (Image- Social Media)

नीता अंबानी ने आइवरी टोन की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। जिसपर सेम कलर से थ्रेड से एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस पर फ्लोरल बूटियों और बेल जैसे ऑलओवर पैटर्न बने हैं, जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। वहीं, हैंडमेड लेस बॉर्डर को हल्का कटआउट डीटेलिंग देकर डिजाइन किया। इसके साथ मैचिंग क्रीम शेड का हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए नीता अंबानी ने अपने पसंदीदा लेयर्ड पर्ल नेकलेस साथ में डायमंड रिंग, फ्लोरल पैटर्न वाले कंगन और स्टड इयररिंग्स पेयर किया था। वहीं, माथे पर लाल बिंदी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी।

महारानी रानिया का खास अंदाज़

Ambani Family With Jordan Queen
Jordan Queen (Image- Social Media)

अंबानी परिवार से मिलने के लिए महारानी रानिया स्कर्ट पहनकर आईं। उन्होंने स्टाइलिश प्लेन वाइट टॉप के साथ प्लीटेड स्कर्ट वेयर की। जिसके ग्रे बेस पर सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई, तो नीचे बॉर्डर को पिंक रखा गया। वहीं, वेस्ट पर वेलवेट के स्कार्फ को साइड में टाई-अप करके आप स्टाइलिश लुक पूरा किया।

यह भी पढ़ें: 13 देश शामिल, 600 Startups, दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ, जानें भारत मंडपम में कब तक होगा आयोजित

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।