मुंबई से दुबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान खराब, यात्रियों ने किया हंगामा !

Summary :

मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया के एक को विमान गुरुवार की रात दुबई के लिए रवाना होना था लेकिन विमान खराब के कारण यात्री कई घंटो तक फंसे रहे। विमान को

मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया के एक को विमान गुरुवार की रात दुबई के लिए रवाना होना था लेकिन विमान खराब के कारण यात्री कई घंटो तक फंसे रहे। आपको बता दे कि विमान को रात आठ बजे मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आखिरी वक्त पर तकनीकी खराबी का पता चला।

इसके बाद विमान को ठीक करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी विमान ठीक नहीं हुआ। कई घंटों तक एयरपोर्ट पर विमान के ठीक होने का इंतजार करने वाले यात्रियों का धैर्य भी टूटने लगा।

यात्रियों की शिकायत के बाद एयर इंडिया का दावा, फ्लाइट में नहीं है कोई खटमल

वही , गुस्साए यात्रियों ने एयर इंडिया के स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बताया नहीं जा रहा कि कब तक फ्लाइट टेक ऑफ करेगी।

यात्रियों का कहना है कि स्टाफ से विमान के उड़ान भरने से संबंधित सवाल पूछने पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। ना ही उन्हें ये बताया गया कि विमान ठीक होने में कितना समय लगेगा। कई घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

यात्रियों का कहना है कि अगर विमान में देरी है तो उन्हें टिकट का पैसा वापस कर दिया जाए। इस बीच खबर है कि सुबह एयर इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट को जल्द ही रवाना किया जाएगा।

Desk Team