थाईलैंड में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग बम की धमकी के चलते कराई गई, जिसमें 156 यात्री सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली जा रही थी, और सूचना मिलते ही विमान को सुरक्षित थाईलैंड में उतारा गया।
थाईलैंड में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एयर इंडिया की फ्लाइट की बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी. इस बीच विमान में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद थाईलैंड में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 156 यात्री सवार थे।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, "एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को द्वीप पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।" pic.twitter.com/CkHwK3rB3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI 379 के हवाईअड्डे पर उतरने के बाद इसमें सफर कर रहे यात्रियों को फ्लाइट से बाहर सुक्षित निकाल लिया गया है। बता दें कि बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रही एयरइंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हुआ, जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई। कई घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवर सुबह 9:30 बजे फुकेट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद यह विमान अंदमान सागर के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए वापस थाई द्वीप पर लैंड कराया गया।
गुरुवार को अहमदाबाद में भीषण हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयरइंडिया की फ्लाइट उड़ते ही कुछ पलों में आग का गोला बन गया। विमान में 242 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौत हो गई। विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई है और एक शख्स विश्वास कुमार रमेश की जान बच गई।
Ahmedabad Plane Crash: देश में अब तक की 5 बड़ीं विमान दुर्घटनाएं


Download Android App
Download iOS App



