एयरबस A320 विमानों में तकनीकी खराबी पर IndiGo-Air India की एडवाइजरी जारी, 250 से अधिक विमानों की उड़ानें प्रभावित होने की आशंका

Summary :

Air India-Indigo Flight News Update: एयरबस ए320 श्रेणी के विमानों को इस सप्ताहांत सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जाने वाला है, जिससे भारत और दुनियाभर में हवाई यात्रा पर असर पड़ेगा। इसी बीच भारत में इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया एयरलाइन ने एडवाइजरी में ए320 श्रेणी के विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव के साथ परिचालन में संभावित देरी के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट कर दी जानकारी #UPDATE At Air India, safety is top priority. Following EASA and Airbus directives for a mandatory software and hardware realignment on A320…

Air India-Indigo Flight News Update: एयरबस ए320 श्रेणी के विमानों को इस सप्ताहांत सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जाने वाला है, जिससे भारत और दुनियाभर में हवाई यात्रा पर असर पड़ेगा। इसी बीच भारत में इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया एयरलाइन ने एडवाइजरी में ए320 श्रेणी के विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव के साथ परिचालन में संभावित देरी के बारे में जानकारी दी है।

ट्वीट कर दी जानकारी

एयरलाइन कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम एयरबस की ओर से जारी एक निर्देश से अवगत हैं, जो वर्तमान में अलग-अलग एयरलाइनों के साथ सेवा में मौजूद ए320 श्रेणी के विमानों से संबंधित है। इससे हमारे बेड़े के कुछ विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर का रीअलाइनमेंट किया जाएगा, जिससे टर्नअराउंड समय बढ़ सकता है और हमारी निर्धारित उड़ान संचालन में विलंब हो सकता है।”

Air India-Indigo Flight News Update: एयर इंडिया ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Air India-Indigo Flight News Update
Air India-Indigo Flight News Update

एयर इंडिया ने खेद जताते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले हमारी वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक करें। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर (011-69329333, 011-69329999) भी जारी किए हैं।

Solar Radiation Aircraft: इंडिगो एयरलाइन ने क्या बताया?

Indigo Airlines
Indigo Airlines

इसी तरह, इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि हमेशा सुरक्षा सबसे पहले आती है। कंपनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “एयरबस ने ग्लोबल ए320 फ्लीट के लिए एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी की है। हम अपने विमानों पर जरूरी अपडेट्स को पूरी मेहनत और सावधानी से, सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से पूरा कर रहे हैं। जब हम इन अपडेट्स पर काम कर रहे हैं, तो कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल में थोड़े बदलाव हो सकते हैं।”

Flight Cancellations India: इंडिगो ने यात्रियों को दी सलाह

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे ऐप और वेबसाइट पर अपनी लेटेस्ट फ्लाइट का स्टेटस चेक करें। कंपनी ने उन्हें यह भी भरोसा दिया है कि इंडिगो की टीमें रीबुकिंग, अपडेट्स और हर जानकारी में आपकी मदद करने के लिए हर समय उपलब्ध हैं।

Airbus A320 Issue: क्या है तकनीकी गड़बड़ी?

Airbus A320 Issue
Airbus A320 Issue

ELAC (Elevator Aileron Computer) A320 विमान का प्राथमिक फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर है, जो एलिवेटर और एलेरॉन को कमांड देता है। EASA के अनुसार, एक A320 उड़ान के दौरान अचानक बिना कमांड के पिच-डाउन हो गया। ऑटोपायलट चालू था, ऊँचाई में केवल मामूली कमी आई और बाकी उड़ान सामान्य रही। जांच में पाया गया कि यह समस्या ELAC की संभावित खराबी से जुड़ी हो सकती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खराबी सौर विकिरण के कारण डेटा करप्शन से हुई। एयरबस ने स्वीकार किया कि दुनिया भर में ऑपरेशन में मौजूद A320 परिवार के कई विमान इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में आज तय होगा फैसला, क्या बढ़ेगी राहुल-सोनिया गांधी की मुश्किलें? 20,000,000,000 रुपये से ज़्यादा की संपत्ति से जुड़ा है पूरा मामला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।