ईरान-इजरायल युद्ध का ‘हवाई’ असर: Air India की कई उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी

Air India Middle East Flights Cancelled

Air India Middle East Flights Cancelled: मिडिल ईस्ट में चल रही अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई देशों की एयरलाइन्स प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, इजरायल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनटतक पूरी तरह निलंबित रहेंगी। एयर इंडियन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डा निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर के जरिये जरूर चेक करें। स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही इन सेवाओं को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

Air india Flights Cancelled: क्यों रद्द हुई फ्लाइट्स?

Air India Middle East Flights Cancelled
Air india Flights Cancelled (Image- Social Media)

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव और हाल ही में हुए मिसाइल हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया है। कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया ने इन रूटों पर अपनी फ्लाइट्स रोक दी हैं।

FIights Cancelled: कौन-कौन सी उड़ानें रद्द हुई?

Air India Middle East Flights Cancelled
FIights Cancelled (Image- Social Media)

एयर इंडिया ने रविवार को अपनी 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं। वहीं, आज 2 मार्च, सोमवार को यूरोप के कई शहरों के लिए 6 उड़ानें रद्द रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • अमृतसर-बर्मिंघम (AI 117) और बर्मिंघम-दिल्ली (AI 114)
  • दिल्ली-ज्यूरिख (AI 151 और AI 152)
  • दिल्ली-कोपेनहेगन (AI 157 और AI 158)

एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें ताजा अपडेट

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की ताजा अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जाएं या 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें। प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है। कंपनी री-बुकिंग, वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और जहां संभव हो रिफंड में मदद कर रही है। यात्री अपनी टिकट कैंसिल कराकर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं, और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा की जा रही है और जरूरी अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Middle East तनाव के बीच भारत में हाई अलर्ट, राज्यों को गृह मंत्रालय की चेतावनी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।