रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विवेक ढांड रियल स्टेट रेग्युलारिटी अथारिटी (रेरा)के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यसचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। 1983 बैच के आईएएस अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए मुख्यसचिव नियुक्ति किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विदेश यात्रा से पहले यह बड़ा बदलाव तेजी से बदले घटनाक्रम के रूप में सामने आया है।
हांलाकि काफी दिनों से इस संभावित बदलाव की प्रतीक्षा की जा रही थी। 1981 बैच के आईएएस विवेक ढांड़ राज्य के अकेले अफसर हैं जिन्होंने मुख्यसचिव के रूप में चार साल सफलतापूर्वक सेवाएं दी। अब रेरा के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं देंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



