किसान आंदोलन को लेकर बोले अखिलेश- पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे भाजपा सरकार

Summary :

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि, सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से कहा कि, सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुंची है। भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे।

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे। वो क्या हमसे निपटेंगे। नहीं चाहिए भाजपा। उधर, अखिलेश यादव ने एक फोटो भी शेयर की है। सोमवार को कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही अखिलेश यादव को पुलिस ने लखनऊ में धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

किसान आंदोलन : पीएम मोदी की खास अपील, केंद्रीय मंत्रियों का वीडियो ट्वीट कर कहा- सुनें जरूर

Desk Team