अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी यूपी में अगली सरकार : बाबू सिंह कुशवाहा

Summary :

जौनपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अगली सरकार बनेगी और जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल सरकार बदलने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार से जनता परेशान है और प्रदेश में नई सरकार बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। आईएएनएस से बातचीत में बाबू…

जौनपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अगली सरकार बनेगी और जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है।

कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल सरकार बदलने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार से जनता परेशान है और प्रदेश में नई सरकार बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत में बाबू सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद गाए जाने के फैसले पर कहा कि उन्हें अपने देश और राष्ट्रगीत पर गर्व है। लेकिन, देश की प्राथमिकता उन वास्तविक समस्याओं पर होनी चाहिए, जिनका सामना आम लोग, छात्र और युवा कर रहे हैं।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय छात्रों और बच्चों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। उनके मुताबिक, छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक बहस को उन मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए, जो आम जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बाबू सिंह कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता और फसल का उचित मूल्य जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

चीनी के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने कहा कि महंगाई भी जनता की बड़ी समस्या है और बेरोजगारी भी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति पाकिस्तान और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की बेरोजगारी, महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था जैसी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए।

पीडीए को लेकर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इसमें समाज के सभी कमजोर और वंचित वर्ग शामिल हैं। उन्होंने गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी और पीड़ित वर्गों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग आज भी न्याय की उम्मीद कर रहे हैं और संविधान में विश्वास रखते हैं, वे सभी पीडीए का हिस्सा हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.