अखिलेश यादव पर भाजपा नेताओं का हमला, बोले-इनके लिए ‘पीडीए’ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

Summary :

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल और राकेश त्रिपाठी की ओर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ वाले कमेंट पर बृजलाल ने कहा कि भाजपा, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव ने जिस कांग्रेस पार्टी के साथ गलबहियां की हैं, पाकिस्तान बनाने की जिम्मेदारी उसी पार्टी की है। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने आतंकवादियों की 14 चार्जशीट वापस ली थी। ये तुष्टिकरण की राजनीति में किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। मैं इनके…

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल और राकेश त्रिपाठी की ओर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ वाले कमेंट पर बृजलाल ने कहा कि भाजपा, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव ने जिस कांग्रेस पार्टी के साथ गलबहियां की हैं, पाकिस्तान बनाने की जिम्मेदारी उसी पार्टी की है। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने आतंकवादियों की 14 चार्जशीट वापस ली थी। ये तुष्टिकरण की राजनीति में किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। मैं इनके बयान की घोर निंदा करता हूं।

अखिलेश यादव की ओर से सांसदों को तोड़ने वाले बयान पर बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव की ओर से अपनी परिवारवादी राजनीति को खुद ही बखान कर दिया गया है। इनके लिए पीडीए, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। इनकी ओर से पीडीए का जो ढिंढोरा पीटा जाता है, उससे पिछड़ों-दलितों और अल्पसंख्यकों को सावधान रहने की जरूरत है। इनकी ओर से केवल अपने परिवार के लिए नैरेटिव बनाया जाता है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “क्या किसी सार्वजनिक मंच से इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई हो सकती है? भारत एक लोकतंत्र है, लेकिन वे एक ऐसे राजनीतिक राजघराने को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वे अपनी पार्टी को अपनी निजी संपत्ति मानते हैं। पार्टी के विधायक, सांसद और यहां तक कि अध्यक्ष भी सिर्फ सैफई परिवार से ही आएंगे। सार्वजनिक रूप से ऐसी शर्मनाक बात कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक है।”

जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “आज अखिलेश यादव जयंत चौधरी को लेकर इतने चिंतित इसलिए हैं क्योंकि वे खुद को बहुत अकेला और परेशान महसूस कर रहे हैं। वे जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी एक बोझ है और उन्हें चाहे कितनी भी सीटें क्यों न दी जाएं, वे सभी हार जाएंगे। ऐसे में, वे कभी ओम प्रकाश राजभर तो कभी जयंत चौधरी से संपर्क करके अपने विकल्प खुले रखने की कोशिश कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “उत्तर प्रदेश और पांच अन्य राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और चुनाव आयोग का इनकी तैयारी के लिए अभ्यास करना बिल्कुल स्वाभाविक है।”

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.