Russia Concert Attack: रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- रूसी आतंकी हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया
- फायरिंग और धमाकों में 60 से ज्यादा की मौत, कई लोग घायल
- IS ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया
इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई
इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं। हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे वीभत्स हमला है।


Download Android App
Download iOS App



