पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की और किसी भी कार्रवाई के लिए समर्थन जताया।
पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। आज पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बता दें कि यह बैठक शाम 6 बजे शुरू हुई थी और लगभग 2 घंटे तक यह बैठ चली। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंत्री किरने रिजिजू, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, AAP सांसद संजय सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे। सभी दलों के नेताओं ने पहलगाम हमले की कडी निंदा की और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसी भी कार्रवाई के लिए समर्थन जताया है।
#WATCH दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “सभी ने #PahalgamTerroristAttack की निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।” pic.twitter.com/t7zO3mNR4j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलिय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा कि कश्मीर में शांती बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समर्थन जताते हुए कहा कि देशहित में सरकार जो भी एक्शन लेगी हम सब एक हैं और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे। हमें देश को पैगाम देना है कि हम सब एक हैं।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बयान
लगभग 2 घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूरा समर्थन देने की बात कही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस हमले के लिए कोई भी कदम उठाएगी हम पूरा समर्थन देंगे।
#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा, “… यह बहुत दुखद घटना है… पिछले कई सालों से कश्मीर में लोग शांति से अपना व्यापार कर रहे थे, टूरिस्ट आ रहे थे, गतिविधियां चल रही थी और सब बहुत अच्छा हो रहा था… सभी राजनैतिक… pic.twitter.com/paTxmgRzHx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
मंत्री किरेन रिजिजू का बयान
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पिछले कई सालों से कश्मीर में लोग शांति से अपना व्यापार कर रहे थे। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सभी पार्टियों ने समर्थन जताया है और कहा है कि वे सरकार के साथ हैं।


Download Android App
Download iOS App



