नयी दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। यहां कांग्रेस, भाजपा और आप में मुकाबला होगा। दीक्षित ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा की सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम साथ काम करने में विश्वास करते हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी सात सीटों पर निशाना साधेंगे।’
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसानों की एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की प्रशंसा की। गांधी ने कहा था कि अगर इनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह देश के सभी व्यक्ति की ‘न्यूनतम आय’ सुनिश्चित करेगी।


Download Android App
Download iOS App



