23 मई को सारी हकीकत सामने आ जाएगी – कमलनाथ

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्रहवें लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) के संदर्भ में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्रहवें लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) के संदर्भ में आज कहा कि 23 मई (चुनाव नतीजों का दिन) का इंतजार करिए, सारी हकीकत सामने आ जाएगी।

सर्वेक्षणों को लेकर चल रही राष्ट्रव्यापी बहस के बीच श्री कमलनाथ ने रात्रि में ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के समय और 2018 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के समय भी एग्जिट पोल देखे थे। सब कांग्रेस की पराजय दिखा रहे थे, पर परिणाम सभी ने देखे।

एग्जिट पोल पर बीजेपी बाग-बाग, ममता ने बताया गपशप

श्री कमलनाथ ने कहा कि 23 मई का इंतजार करिए। सारी हकीकत सामने आ जाएगी। कांग्रेस की सीटें निश्चित ही बढ़गी और भाजपा के नारों जुमलों की हकीकत भी सामने आएगी।

देश में लोकसभा चुनाव के लिए सभी सात चरणों के मतदान के बाद आज देर शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना दिखायी गयी है। इसको लेकर पूरे देश में राजनैतिक बहस और नेताओं के बयानों का दौर चल रहा है।

Desk Team