सत्रहवें लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बढ़त दिखाए जाने पर वरिष्ठ पार्टी नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर है और एनडीए को चुनावी नतीजों में 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।
सर्वेक्षणों के नतीजे आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम यहां पत्रकारों से कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। सर्वेक्षणों में जो बताया जा रहा है, भाजपा को इससे भी बेहतर सफलता मिलेगी। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीन सौ से अधिक सीटों पर विजय मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 : एग्जिट पोल में फिर Modi सरकार , NDA 300 पार
शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से घोषित न्याय योजना भी मध्यप्रदेश की किसान कर्जमाफी योजना की तरह फ्लाप साबित हो गयी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय उस पारस पत्थर की तरह हैं, जिसके छूने मात्र से पत्थर भी सोना बन जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी किसी सरपंच और पार्षद की हैसियत के व्यक्ति को भी सांसद बनाने की क्षमता रखते हैं और 23 मई को चुनाव परिणामों में अनेक अहिल्याओं का उद्धार श्री मोदी के माध्यम से हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी सर्वेक्षणों से साफ हो गया है कि केंद, में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


Download Android App
Download iOS App



