साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया था। जिसको लेकर आज अभिनेता को पूछताछ के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। अभिनेता अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई दुखद घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।
पूछताछ के लिए पुलिस पूछताछ Allu Arjun
संध्या थिएटर मामले में अल्लू अर्जुन चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं। उन्हें 23 दिसंबर को पुलिस ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जैसा कि अल्लू अर्जुन पहले ही कह चुके हैं कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अब पुलिस स्टेशन में हैं। उनके लिए पुलिस ने कुछ सवाल तैयार किए हैं। भेजे गए नोटिस में कहा गया, मामले की जांच चल रही है और घटना के बारे में आपसे जवाब प्राप्त करने और यदि आवश्यक हो तो वास्तविक तथ्यों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का दौरा करने के लिए नीचे हस्ताक्षरकर्ता अधिकारी के समक्ष आपकी उपस्थिति बहुत आवश्यक है।’
23 दिसंबर को मिला नोटिस
पुष्पा 2 को रिलीज हुए कुल 19 दिन हो चुके हैं। वहीं 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया था। इस प्रीमियर में शामिल होने और अभिनेता अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए कई लोग पहुंचे थे। प्रीमियर के दौरान वहां अचानक से भगदड़ मच गई थी। जिसके चलते वहां एक महिला मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया था।
मामले की जांच जारी
घटना के बाद, अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 50,000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। मृतक महिला के लिए न्याय की मांग को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद अभिनेता के आवास के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App





