केंद्र ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10 मीट्रिक टन और 20 मीट्रिक टन क्षमता के 20 क्रायोजेनिक टैंकरों का आयात किया है और ऑक्सीजन टैंकरों की कमी से निपटने के लिए इसे राज्यों को आवंटित किया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न राज्यों में उत्पादन संयंत्रों से तरलीकृत चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का उत्पादन एक सतत प्रक्रिया है और एलएमओ को उपलब्ध कराने में देश के पूर्वी हिस्से से अन्य हिस्सों में चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन में क्रायोजेनिक टैंकरों की कमी बाधा बन रही है। ऑक्सीजन परिवहन के लिए 20 मीट्रिक टन और 10 मीट्रिक टन क्षमता के 20 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात किया गया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिकार प्राप्त समूह-दो के मार्गदर्शन में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के साथ विचार-विमर्श कर इन कंटेनरों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली में आपूर्ति के लिए आवंटित किया है।भारत फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कोविड-19 के मामले बढ़ने से कई राज्यों में चिकित्सीय ऑक्सीजन और बेड की कमी हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



