भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के घोषणापत्र और चुनाव संबधी मुद्दों पर ‘‘आपात बैठक’’ के चलते तेलंगाना का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें बृहस्पतिवार को दो रैलियों को संबोधित करना था। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी। शाह को करीमनगर और वारंगल में जनसभाओं को संबोधित करना था। भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और अन्य नेताओं ने आज सुबह एक आपात बैठक कर घोषणापत्र और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। राव ने कहा, ‘वहां देरी होने के कारण, वह नहीं आ सके।’
तेलंगाना में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
अमित शाह ने आपात बैठक के चलते तेलंगाना का दौरा रद्द किया
Summary :
घोषणापत्र और चुनाव संबधी मुद्दों पर ‘‘आपात बैठक’’ के चलते तेलंगाना का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें बृहस्पतिवार को दो रैलियों को संबोधित करना था।


Download Android App
Download iOS App



