अमित शाह ने खुद पर विश्वास जताने के लिए Modi का जताया आभार

Summary :

अमित शाह ने खुद पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया और दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए उन्हें (श्री मोदी को) बधाई दी।

केन्द्रीय मंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने खुद पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया और दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए उन्हें (श्री मोदी को) बधाई दी। 
श्री शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझमें विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभारी हूं। आपका नेतृत्व और निरंतर समर्थन प्रेरणा का एक बड़ ह्मोत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने लोगों और देश की सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’’ श्री शाह ने मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को भी बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘आइए हम पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत और समृद्ध न्यू इंडिया बनाने की प्रतिज्ञा को आगे बढ़ने के लिए कड़ मेहनत करें।’’ उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखी है। 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने एक नए भारत की नींव रखी है, जो न केवल विश्व व्यवस्था में खुद को शामिल कर रहा है, बल्कि अपने नागरिकों के जीवन स्तर को उठाने के लिए भी अथक प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने श्री मोदी के लगातार दूसरे कार्यकाल को संपूर्ण भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला और अपनी नयी सरकार में 57 मंत्रियों को शामिल किया जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा 24 राज्य मंत्री हैं। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने वाले श्री नरेन्द, मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गये।

Shera Rajput