केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्वोत्तर में शांति और विकास लाने का अभियान सफल रहा है। अमित शाह ने यहां ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है, जिसके कारण क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हुई, खासकर बोडोलैंड में।
- PM मोदी का पूर्वोत्तर में शांति और विकास लाने का अभियान सफल रहा है- अमित शाह
- कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है-अमित शाह
मैंने पूर्वोत्तर की मांगों को समझने का प्रयास किया- अमित शाह
उन्होंने कहा, जब मैं गृह मंत्री बना तो बोडो आंदोलन चल रहा था और मैंने पूर्वोत्तर के सबसे बड़े समुदायों में से एक की समस्याओं और मांगों को समझने का प्रयास किया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे नए नजरिए से देखा और समस्या का समाधान किया, जिससे आज बोडोलैंड बम विस्फोटों, गोलीबारी और हिंसा से मुक्त हो गया है।
अमित शाह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान बोडोलैंड में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है और यह विकास के रास्ते पर चलकर एक नई कहानी लिख रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





