बाल-बाल बचे अमित शाह! बिहार में अनियंत्रित हुआ हेलीकॉप्टर

Summary :

Amit Shah: बिहार के बेगुसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का हेलीकॉप्टर सोमवार (29 अप्रैल) को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। उड़ान भरते समय अमित शाह का हेलीकॉप्टर अचानक असंतुलित हो गया। इस दौरान पायलट ने समझदारी दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस घुमाया और फिर उड़ान भर ली। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक जनसभा को संबोधित कर लौटते समय हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया। तेज हवा के कारण अमित शाह का हेलीकॉप्टर डगमगा गया। बेगूसराय में उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर तेज हवा की चपेट में आ गया। हालांकि, कुछ देर…

Amit Shah

Amit Shah: बिहार के बेगुसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का हेलीकॉप्टर सोमवार (29 अप्रैल) को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। उड़ान भरते समय अमित शाह का हेलीकॉप्टर अचानक असंतुलित हो गया। इस दौरान पायलट ने समझदारी दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस घुमाया और फिर उड़ान भर ली। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक जनसभा को संबोधित कर लौटते समय हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया। तेज हवा के कारण अमित शाह का हेलीकॉप्टर डगमगा गया। बेगूसराय में उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर तेज हवा की चपेट में आ गया। हालांकि, कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भर गया।

Highlights:

  • अमित शाह बिहार के बेगूसराय में चुनावी रैली करने पहुंचे थे।
  • बेगूसराय में एक चुनावी रैली के दौरान उनका हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया।
  • तेज हवा के कारण अमित शाह का हेलीकॉप्टर डगमगा गया।

धारा 370 को नाजायज बच्चे की तरह पाला गया

अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा, ‘कांग्रेस और लालू यादव 70 साल तक धारा 370 को ऐसे पाल रहे थे जैसे यह उनकी नाजायज संतान हो। जब पीएम मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने इस धारा को हटा दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन पांच साल में एक पत्थर भी नहीं फेंका गया।

बीजेपी पूरे देश में UCC लाएगी

उन्होंने कहा, ‘इंडी एलायंस के लोग कहते हैं कि अगर हम वापस आएंगे तो तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। न तो वे वापस आएंगे और न ही तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करेंगे, क्योंकि भाजपा पूरे देश में यूसीसी लाएगी। अमित शाह ने कहा कि जिस तरह कर्पूरी ठाकुर जी ने गरीबों के घर से निकलकर बिहार में दलितों, गरीबों और पिछड़ों को आवाज दी। उसी प्रकार नरेन्द्र मोदी जी ने भी एक गरीब चाय बेचने वाले के घर जन्म लेकर पूरे देश में गरीब कल्याण का यज्ञ प्रारम्भ किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News