गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को अपने चुनावी अभियान की शुरूआत दो रोड शो से करेंगे। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख राजू वाघानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेंगे।
उन्होंने कहा कि पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होगा और वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा जबकि शाम के समय शाह का दूसरा रोडशो साबरमती क्षेत्र से गुजरेगा। वाघानी ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शनिवार को आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।


Download Android App
Download iOS App




