भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा अब बेहद छोटा हो गया है। शाह अब पांच घंटे की बजाए केवल दो घंटे ही राजधानी भोपाल में रुकेंगे। श्री शाह का दौरा कार्यक्रम छोटा होने से प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भोपाल आ रहे हैं। पहले उनका सुबह 10 बजे भेल दशहरा मैदान आकर दोपहर तीन बजे तक रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते श्री शाह ने अपने दौर के समय में कटौती की है।
शाह अब बेंगलुरु से विशेष विमान से सुबह साढ़े नौ बजे करीब भोपाल आकर 10 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। दशहरा मैदान पर अमित शाह भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत 800से अधिक मंडल के पदाधिकारियों की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे।
सरकार की योजनाओं को बूथ तक पहुंचाने का काम करें प्रकोष्ठ : इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि संगठन में प्रकोष्ठों और प्रकल्पों का महत्वपूर्ण स्थान है। सामाजिक, भौगोलिक और विभिन्न क्षेत्रों के विस्तार से पार्टी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों से कहा कि वे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने योजनाओं को बूथ स्तर पर लेकर जाएं, ताकि अंत्योदय के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है। समाज के हर वर्ग में हमारी सरकार की योजनाएं पहुंचे। यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ की है। इस दृष्टि से प्रकोष्ठ का यह काम महत्वपूर्ण है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



