रायपुर : 12 मई से शुरू होने वाली विकास यात्रा की तैयारी की आज बीजेपी समीक्षा कर रही है। दो दिवसीय इस बैठक अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक हो रही है। आज पहले दिन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के साथ-साथ अलग-अलग मोर्चा की आज से बैठक शुरू हुई है।
इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री राजेश मूणत, संगठन महामंत्री पवन साय, रथ प्रभारी संतोष सिंह सहित शीर्ष नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास की तस्वीर दिखाने निकल रहे है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हुआ है और प्रगति को और गति देने में जुटें है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विकास यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के आधार पर लगातार जनादेश मिल रहा है।
चौथी बार हमारी सरकार एक बार फिर से बन रही है। यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। बैठक में, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, यात्रा सह प्रभारी सुभाष राव, प्रदेश मंत्री किरण देव, विधायक नवीन मारकण्डे, व मोर्चो व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



