Amit Shah उत्तर प्रदेश व JP Nadda राजस्थान में आज करेंगे चुनावी रैली

Summary :

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों का भी जायजा लेंगे। भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे गृह…

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

  • भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे
  • अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे
  • गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की चुनावी तैयारियों का भी जायजा लेंगे
  • जेपी नड्डा मंदिर में दर्शन करेंगे इसके बाद वह राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे

JP नड्डा महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे

जेपी नड्डा बुधवार सुबह 10:40 बजे के लगभग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे के लगभग राजस्थान के झालावाड़ के प्रवीण शर्मा क्रिकेट स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार दोपहर एक बजे के लगभग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे, जहां वह लोकसभा कोर ग्रुप की बैठक कर पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News