वंदे भारत ट्रेन में पानी को लेकर आया बड़ा फैसला, यात्रियों को अब मिलेगा इतना पानी

Summary :

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को सफर शुरू करने के साथ ही 1 लीटर पानी की बोतल मिलती थी, लेकिन अब रेलवे ने अपने नियम में बदलाव किया है। अब वंदे भारत ट्रेनों से सफर के दौरान आपको सिर्फ 500 मिली लीटर की बोतल मिलेगी। Highlights वंदे भारत ट्रेन में पानी को लेकर बड़ा फैसला यात्रियों को अब मिलेगा 500 मिलीलीटर पानी PWD ने दी जानकारी वंदे भारत ट्रेन में पानी पर पर अपडेट भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब से उन्हें इस ट्रेन में सफर के…

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को सफर शुरू करने के साथ ही 1 लीटर पानी की बोतल मिलती थी, लेकिन अब रेलवे ने अपने नियम में बदलाव किया है। अब वंदे भारत ट्रेनों से सफर के दौरान आपको सिर्फ 500 मिली लीटर की बोतल मिलेगी।

Highlights

  • वंदे भारत ट्रेन में पानी को लेकर बड़ा फैसला
  • यात्रियों को अब मिलेगा 500 मिलीलीटर पानी
  • PWD ने दी जानकारी

वंदे भारत ट्रेन में पानी पर पर अपडेट

भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब से उन्हें इस ट्रेन में सफर के दौरान पानी की एक लीटर बोतल की बजाए आधा लीटर यानी 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर की बोतल दी जाएगी। उत्तर रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है। रेलवे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है।

अब मिलेगा आधा लीटर पानी

जनता की दी गई इस सूचना में जानकारी दी गई है कि सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि कीमती पेयजल की बर्बादी को बचाने के लिए रेलवे ने सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (PWD) बोतल देने का निर्णय लिया है। 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर PWD बोतल यात्रियों की मांग पर बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए दी जाएगी।

क्या है इस फैसले के पीछे रेलवे का तर्क

वंदे भारत ट्रेनों में पानी में कटौती को लेकर रेलवे का तर्क है कि “कुछ यात्री पानी पूरा खर्च नहीं करते, इससे पानी की बरबादी होती है।” हालांकि अभी भी रेल यात्रियों को 1 लीटर तक के पानी की व्यवस्था ट्रेन के किराए में बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए शामिल है लेकिन ये दो हिस्सों में बंट गई है। मतलब कि यात्रियों को अब मूल रूप से तो 1 लीटर की जगह 500 मिलीलीटर की बोतल मिलेगी और दोबारा मांगने पर यात्री को फिर 500 मिलीलीटर बोतल मुफ्त मिलेगी।

रेलवे को देनी चाहिए यात्रियों को जानकारी

हालांकि देश में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले से ही आधा लीटर पानी की बोतल देने की व्यवस्था चल रही है लेकिन वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों के संचालन के समय में अंतर है। कई वंदे भारत ट्रेन अपने सफर में कम से कम 8 घंटे का समय तो लेती हैं और इस दौरान आधा लीटर पानी कम लग सकता है। भले ही रेल यात्री 1 लीटर की बोतल के पानी को पूरा नहीं पी पाते हैं लेकिन जब उन्हें 500 मिलीलीटर पानी मिलेगा तो साथ ही उन्हें इस बात की भी जानकारी दी जानी चाहिए कि अगर वो आधा लीटर पानी और लेना चाहते हैं तो वो वंदे भारत ट्रेनों में मुफ्त ही दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan