आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को डॉ बी आर आंबेडकर की 206 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। जिसे शुक्रवार (19 जनवरी) को विजयवाड़ा के स्वराज्य मैदान में स्थापित किया जाएगा।बता दें इस दौरान सीएम ने बुधवार को राज्य के लोगों से प्रतिमा के उद्घाटन में शामिल होने का आह्वान किया।
- CM जगन मोहन BR आंबेडकर की 206 फीट उंची प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन
- CM ने लोगों से प्रतिमा के उद्घाटन में शामिल होने का किया आह्वान
- जिम्मेदारी से स्थापित की जाएगी प्रतिमा
देश के ताज में सबसे बेहतरीन रत्न के रूप में खड़ी रहेगी प्रतिमा
आपको बता दें मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा के स्वराज मैदान में लगने वाली भारतीय संविधान के निर्माता की नई प्रतिमा को ‘सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी मूर्ति’ बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल राज्य बल्कि देश के ताज में सबसे बेहतरीन रत्न के रूप में खड़ी रहेगी। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया, “प्रतिमा को बड़ी जिम्मेदारी के साथ स्थापित किया गया है, क्योंकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार उनकी (आंबेडकर) विचारधारा में पूर्ण विश्वास के साथ नवरत्नालु कल्याण योजनाओं को लागू कर रही है.”
भीमराव आंबेडकर का कद बेहद ऊंचा- मोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आगे कहा कि भीमराव आंबेडकर का कद बेहद ऊंचा है। एक सदी पहले उन्होंने खासतौर पर महिलाओं के संबंध में जो सुधारात्मक विचार पेश किए।वे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। उनके विचार देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन में भी प्रासंगिक हैं।


Download Android App
Download iOS App





