Andhra Pradesh: अमलापुरम में पटाखे की सामग्री में विस्फोट, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Summary :

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के अमलापुरम शहर में एक घर में पटाखे की सामग्री में विस्फोट होने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Highlights घर में रखे पटाखे की सामग्री में विस्फोट 7 लोग गंभीर रूप से घायल घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा अमलापुरम के एक घर में रखे पटाखे की सामग्री में विस्फोट यह घटना उस समय हुई जब घर में पटाखों की सामग्री और तैयार पटाखे में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इससे दो मंजिला इमारत को भी नुकसान…

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के अमलापुरम शहर में एक घर में पटाखे की सामग्री में विस्फोट होने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Highlights

  • घर में रखे पटाखे की सामग्री में विस्फोट
  • 7 लोग गंभीर रूप से घायल
  • घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा

अमलापुरम के एक घर में रखे पटाखे की सामग्री में विस्फोट

यह घटना उस समय हुई जब घर में पटाखों की सामग्री और तैयार पटाखे में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इससे दो मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों को तत्काल अमलापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, छह लोगों की हालत गंभीर है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

विस्फोट की वजह से इलाके में अफरा तफरी

अस्पताल में भर्ती लोगों में कुछ के शरीर बुरी तरह झुलस गए हैं, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इन लोगों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। कुछ लोगों के हाथ और शरीर पर गहरी चोटों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। विस्फोट की वजह से इलाके में अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोग भयभीत हो गए।

घर में दिवाली के पटाखों की निर्माण सामग्री

स्थानीय लोगों का कहना है कि घर में दिवाली के पटाखों की निर्माण सामग्री और तैयार पटाखे भरे हुए थे, इससे यह हादसा बड़ा रूप ले लिया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक ए आनंद राव और अमलापुरम पुलिस भी पहुंची है और स्थिति की समीक्षा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।

विधायक का घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा

मामले में विधायक ए आनंद राव ने घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरीके की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मामले पर एक स्थानीय व्यक्ति ने पत्रकारों से बात करते हुए घटना के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि घर में दिवाली के पटाखे बनाने की सामग्री रखी थी, जिससे घर के लोग पटाखे तैयार करते थे। विस्फोटक सामग्री की वजह से ही इतना बड़ा धमाका हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta