केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यानी आज कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने को तैयार है जो कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, इसका हल बातचीत से ही मिल सकता है। “कई किसानों ने नए कृषि कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की शंकाओं को सुलझाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विवाद का केवल एक समाधान बचता है जो की बातचीत है।”
किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम 2020 , मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर अपना विरोध जारी रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करने के बाद 6 अलग-अलग राज्यों के किसानों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
बता दें कि जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त के तौर पर योजना के एक साथ 9 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजने के कार्य का बटन दबा कर शुभारंभ किया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि योजना के 9.04 करोड़ किसानों के बैंक खाते में दो घंटे के भीतर 18,058 करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ 4 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है और इस योजना के तहत इससे पहले देश के 10 करोड़ 59 लाख किसानों को 96,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



