Anurag Thakur ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, कहा- गीदड़ भभकियों से कुछ नहीं होगा

Summary :

अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को ललकारा, गीदड़ भभकियों पर कसा तंज

अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि गीदड़ भभकियों से कुछ नहीं होगा। उन्होंने बिलावल भुट्टो के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। ठाकुर ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने के बाद पाकिस्तान की हरकतें दुनिया के सामने आ चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गीदड़ भभकियों से कुछ नहीं होगा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने पर आए भड़काऊ बयान पर कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से कुछ होने वाला नहीं है। भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए तैयार है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पहलगाम में हुए हमले के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा निर्णय लिया है। इस मामले में और भी कड़े निर्णय लिए जाएंगे। भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देकर निर्दोष लोगों की जान लेने के बाद इस बेशर्मी से बयान देने से पाकिस्तान की जमीन से ही आतंकवाद को बढ़ावा देना प्रतीत होता है।”

उन्होंने कहा, “आतंकवाद को पनपने और पालने-पोसने का काम पाकिस्तान द्वारा किया जाना आज किसी से छुपा नहीं है। पाकिस्तानी की धरती नापाक इरादे रखने वालों के लिए, बेगुनाहों का जीवन छीनने के लिए और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए होता रहा हैं। वे आतंकवादियों को संरक्षण देती है। पाकिस्तान की गंदी हरकतें आज एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई हैं। इस बार पाकिस्तान को माफी नहीं मिलेगी।”

पहलगाम हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, “पहलगाम की कायरतापूर्ण हमला बहुत ही निंदनीय है। निर्देशों की जान जो गई, उनका बलिदान और शहादत व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पीएम मोदी ने इसे स्पष्ट किया है और एक के बाद एक ऐसे निर्णय लिए हैं। अच्छी बात है कि देश के सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ एक सुर में कहा है कि पाकिस्तान को कड़ा संदेश जाना चाहिए और उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे समय पर एकजुटता के साथ एक संदेश जाना जरूरी था।”

गृह मंत्रालय ने NIA के हाथों सौंपी पहलगाम हमले की जांच, जल्द ही हमले की पूरी साजिश का होगा पर्दाफाश

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.