Hema Malini की बेटी Esha Deol ने Amrita Rao को क्यों मारा था तप्पड़, बोली: मेरी Self Respect…

Summary :

ईशा देओल ने अमृता को क्यों मारा था थप्पड़, खुलकर की बात

ईशा देओल ने 2005 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर अमृता राव को थप्पड़ मारा था। हाल ही में ईशा ने बताया कि अमृता के व्यवहार ने उनके आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाई थी, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। ईशा ने कहा कि उन्हें इस पर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि आत्म-सम्मान की रक्षा करना जरूरी था।

बॉलीवुड में सितारों के बीच शूटिंग सेट पर होने वाली तकरारें कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बरसों बाद भी चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसी ही एक घटना साल 2005 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान घटी थी, जब एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी को- स्टार अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब सालों बाद ईशा देओल ने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है कि आखिर उन्होंने अमृता राव को थप्पड़ क्यों मारा था।

‘प्यारे मोहन’ के सेट पर विवाद

फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान ईशा देओल और अमृता राव के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन शूटिंग के दौरान अमृता ने ईशा को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर ईशा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अमृता को थप्पड़ मार दिया। हालांकि उस समय दोनों ही एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन मीडिया में यह मामला काफी दिनों तक चला।

 Esha Deol

क्यों उठाया था यह कदम

वहीं अब हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने इस पुराने विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि अमृता राव के व्यवहार ने उनके आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाई थी और ऐसे में उन्होंने खुद के लिए खड़ा होना जरूरी समझा। ईशा ने कहा, “जब कोई आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो खुद का बचाव करना जरूरी हो जाता है। उस वक्त मैंने जो किया, उस पर मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।”

 Esha DeolEsha Deol Latest Pics: बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा ईशा देओल का सुपर सिजलिंग अंदाज, फैंस बोले- फायर

अमृता राव ने मांगी थी माफी

ईशा ने आगे बताया कि इस घटना के बाद अमृता ने अपनी गलती को स्वीकार किया और उनसे माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, “अमृता ने मुझसे माफी मांगी और मैंने उसे माफ भी कर दिया। अब हमारे बीच किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं है।” हालांकि इस विवाद के बाद दोनों एक्ट्रेस ने एक साथ दोबारा कभी काम नहीं किया और ‘प्यारे मोहन’ के बाद उनके रास्ते अलग हो गए।

 Esha Deol

गलतफहमियां की दूर

ईशा देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने अब इस मुद्दे पर इसलिए खुलकर बात की, ताकि इस घटना को लेकर जो भी गलतफहमियां थीं, उन्हें दूर किया जा सके। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती थी कि फैंस या मीडिया किसी गलत खबरों में पड़ें। इसलिए मैंने सच को सामने रखना जरूरी समझा। यह विवाद महज आत्म-सम्मान से जुड़ा था।”

Yashika Jandwani