पुलवामा आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया और पश्चिमी मोर्चे पर तैयारियों की समीक्षा की।
एक बयान के अनुसार उनके इस दौरे के दौरान पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुंदर सिंह ने उन्हें अभियानगत स्थिति, वर्तमान सुरक्षा माहौल, सैन्य इकाइयों खासकर अमृतसर और सांबा सेक्टरों की तैयारी के बारे में बताया।
भारतीय सेना ने मांओं से की अपील : बेटों को आतंकवादी बनने से रोकें
सेना प्रमुख ने सैन्य इकाइयों को लगातार चौकस रहने और उभरती चुनौतियों, चाहे वे जैसी भी हों, से निर्णायक ढंग से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था। एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का प्रयास किया था लेकिन वायुसेना ने उसे विफल कर दिया था।
जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले से 12 दिन पहले पुलवामा में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश ए मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।


Download Android App
Download iOS App



