राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। यह ड्रोन उस समय ढेर किया गया जब पाकिस्तान की सीमा से देश में दाखिल हुआ और इसने भारतीय वायुसीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया। 26 फरवरी को बालाकोट में हुए हवाई हमले के बाद से यह तीसरा ड्रोन है जिसे सेनाओं ने भारतीय सीमा में ढेर किया है।
आपको बता दे की इससे पहले पाकिस्तान के एक ड्रोन ने राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की जिसे सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराने का प्रयास किया, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया।
राजस्थान में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 5.40 बजे श्रीगंगानगर के पास हिंदुमलकोट सीमा पर ड्रोन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जैसे ही जवानों ने इसे देखा, उन्होंने ड्रोन पर गोलीबारी शुरू कर दी और उसे लौटने पर मजबूर कर दिया।
पश्चिमी सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों ने भी भारी गोलीबारी की आवाज सुनी। अधिकारी ने कहा कि ड्रोन सुरक्षित सीमा पार पाकिस्तान लौट गया।


Download Android App
Download iOS App



