नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरूण जेटली को राज्यसभा में एक बार फिर से नेता सदन नियुक्त किया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने उन्हें दो अप्रैल को लिखित सूचना दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री जेटली को नेता सदन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री जेटली का उच्च सदन का कार्यकाल कल समाप्त हो गया था और इस कार्यकाल में भी वह नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें इस कार्यकाल में भी नेता सदन बनाया गया है। श्री जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में चुनकर आये हैं। हालाकि श्री जेटली उस समय सदन में मौजूद नहीं थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



