Arvind Kejriwal Statement on Ram Mandir Donation: राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विवाद जारी है और SIT की टीम लगातार कई बड़े खुलासे कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा विवाद पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि चंदे की बड़े पैमाने पर चोरी के आरोपों के बावजूद कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और सुझाव दिया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई सरकार को अस्थिर कर सकती है।
Ram Mandir Chadhava Theft

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अब अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आ गया है और उन्होंने कहा कि इस मामले से हर सनातनी दुखी है और वह खुद शुक्रवार को अयोध्या जांएगा साथ ही रामलला के दर्शन भी करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस पाप में जो भी शामिल होगा उन्हें जेल में डाला जाए।
Donation Theft Controversy
अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है।
शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊँगा
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026
केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये का दान चोरी हो गया है, फिर भी एक भी FIR दर्ज नहीं हुई है। इस पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा करना आवश्यक है। अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपये का दान चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 200 करोड़ रुपये नकद चोरी हुए हैं। हीरे और आभूषणों के कई बक्से भी चोरी हो गए हैं। और एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App




