कालना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार को धार दे रहे हैं। उनकी चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच सीएम सरमा ने बुधवार को दावा किया कि बंगाल भाजपा जीत रही है और अगली सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में बननी तय है।
पश्चिम बंगाल के कालना में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो माहौल मैंने बंगाल और असम में लोगों के बीच देखा है, मुझे लगता है कि हम असम में 100 सीटें और बंगाल में 200 सीटें जीतेंगे।
सीएम सरमा ने बंगाल के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस बार कोई भी गुंडा कुछ भी करने की हिम्मत नहीं करेगा। इस बार कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा। लोग आसानी से वोट डाल सकेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी वोटर को डरने की कोई जरूरत नहीं है। आजादी से और खुले दिल से वोट दें। जिसे चाहें, उसे वोट दें। डरें नहीं, कुछ नहीं होगा। मैं आप सबके साथ हूं।
कालना में हुई चुनावी सभा में लोगों के जनसमर्थन पर सीएम सरमा ने कहा कि कालना में इतने अच्छे स्वागत के लिए जनता का धन्यवाद।
टीएमसी के बुरे शासन और बंगाल की बदहाली के दिन जल्द ही खत्म होने वाले हैं, यह मेरा वादा है।
सीएम सरमा ने कहा कि खड़गे का बयान कांग्रेस के नैतिक मूल्यों और सार्वजनिक संवाद के प्रति सम्मान के पूरी तरह से पतन को दर्शाता है। यह वही मानसिकता है जिसने कभी हमारे राष्ट्र के एक महान प्रतीक, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका का अपमान किया था।
पूर्वोत्तर में स्थायी शांति लाने से लेकर पूरे भारत में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने तक, पीएम मोदी के नेतृत्व ने राष्ट्र को पूरी तरह से बदल दिया है। ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां न केवल प्रधानमंत्री पर हमला हैं, बल्कि हर भारतीय का अपमान भी हैं। राष्ट्र यह सब देख रहा है, और वह इसका निर्णायक जवाब देगा।
–आईएएनएस
डीकेएम/डीकेपी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



