इंतजार खत्म! UP Board कल शाम 4 बजे जारी करेगा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट

UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: यूपी बॉर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। बोर्ड की तरफ से प्रेस नोट जारी कर तारीख का ऐलान किया गया है। इसमें बताया गया है कि बोर्ड कल, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम बोर्ड दफ्तर में प्रेसवार्ता कर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे और कहां रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Website to Check UP Board Result 2026: इन वेबसाइट पर देखें

Website to Check UP Board Result 2026
Website to Check UP Board Result 2026 (Source: Social Media)
  •  upmsp.edu.in
  •  upresults.nic.in
  • results.upmsp.edu.in
  • results.digilocker.gov.in

How to Check UP Board Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा, यहां आपको अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
  • जब आप सबमिट कर देंगे, तो रिजल्ट आपकी स्क्रीन जाएगा।
  • अपनी अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

UP Board Result 2026: इस तरीके से भी देख सकते हैं मार्कशीट

अगर रिजल्ट वाले दिन आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक है, तो छात्रों के लिए SMS का भी ऑप्शन है। रिजल्ट के लिए 10वीं के छात्र अपने मोबाइल से UP10 रोल नंबर लिखकर और वहीं 12वीं के छात्र UP12 रोल नंबर लिखकर, 56263 पर भेज सकते हैं। कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके अलावा आप DigiLocker और UMANG ऐप पर डिजिटल साइन वाली मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी।

यह भी पढ़ें – कोयंबटूर में कैश फॉर वोट के आरोपों से हड़कंप, एआईएडीएमके उम्मीदवार ने चुनाव रद्द करने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।